पटना, फरवरी 27 -- सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सदस्यता बहाल किए जाने के फैसले के बाद गुरुवार को पहली बार प्रदेश राजद कार्यालय पहुंचे विधान पार्षद डॉ. सुनील कुमार सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बैंडबाजे और पटाखों के बीच फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। बाद में पार्टी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने सदस्यता बहाल करके लोकतंत्र और संविधान को बचाने का कार्य किया है। आरोप लगाया कि 7 महीने पहले लोकतंत्र की हत्या की गयी थी। मेरा कसूर यही था कि मैं बेरोजगारों, किसानों, मजदूरों और आमलोगों की बात सदन में उठाता था। पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हमेशा हमारी हौसला अफजाई की। उन्होंने गर्मजोशी से स्वागत के लिए सभी का आभार जताया। प्रदेश राजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.