औरंगाबाद, अक्टूबर 18 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन के अंदर सीटों का मसला नहीं सुलझ पाने से तकरार बढ़ती हुई दिख रही है। राज्य की कई सीटों पर लालू एवं तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की कुटुंबा विधानसभा सीट पर भी राजद ने अपना कैंडिडेट उतार दिया है। कुटुंबा से पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने लालटेन के सिंबल पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं, राजेश राम भी यहां से नामांकन करने जा रहे हैं। ऐसे में कुटुंबा सीट पर महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट (दोस्ताना संघर्ष) देखने को मिलने वाला है। औरंगाबाद जिले की कुटुंबा विधानसभा सीट से कांग्रेस पहले ही मौजूदा विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ राजेश राम को अपना उम्मीदवार घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.