बुलंदशहर, फरवरी 10 -- राजघाट के कल्याण सिंह चौराहे से मथुरा गोवर्धन को रोडवेज बस सेवा शुरू की गई। डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह ने पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर शुभारंभ किया। डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से राजघाट और आसपास के ग्रामीणों को मथुरा, वृंदावन व गोवर्धन जाने को सुविधा होगी। यही नहीं यह सेवा एक तीर्थ स्थल से दूसरे कई तीर्थ स्थलों को जोड़ रही है। रोडवेज बस राजघाट के कल्याण सिंह चौक से प्रतिदिन सुबह 9 बजे वृंदावन के लिए रवाना होगी। इस मौके पर राजघाट ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह, मयंक वार्ष्णेय, नरेश प्रधान, कांच्छी लोधी, रूपेंद्र सिंह प्रधान, आसाराम लोधी, नरेश प्रधान बदरपुर, तलवरवर सिंह कुशवाहा सहित भाजपा के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...