आजमगढ़, नवम्बर 13 -- आजमगढ़। शहर से सटे तमसा तट के राजघाट पर शवदाह स्थल रात मे अंधेरे में डूब जाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। महज दो लाइट के भरोसे पूरा शवदाह स्थल है। इसे लेकर नागरिकों मे रोष व्याप्त है। राजघाट शवदाह स्थल जनपद मुख्यालय का प्रमुख शवदाह स्थल है। यहां पर लोगों की सुविधा के लिए कार्य भी कराये गये, परंतु नाकाफी है। स्थल पर लाइटें तो कुछ जगहों पर लगी हैं, परंतु इसमे नाम मात्र ही जलती हैं। इससे भी ज्यादा समस्या घाट के किनारे होती है, जहां लाइट ही नहीं लगी है। लोगों को अंधेरे में ही अंतिम संस्कार के कर्म करने पड़ते हैं। अरविंद सिहं, राजेन्द्र प्रसाद, विरेंद्र राम ने कहा कि घाट पर लाइट के उजाले न होने से गिरने का भी खतरा रहता है। लोगों ने प्रशासन से घाट पर लगाए गए लाइटों को ठीक करा दिये जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.