बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- राजगीर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन को आज सांसद हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना राजगीर, निज संवाददाता। पर्यटक नगरी राजगीर से हरिद्वार तक जाने वाली राजगीर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुक्रवार से शुरू होगा। इसको सांसद कौशलेंद्र कुमार हरी झंडा दिखाकर रवाना करेगा। मौके पर स्थानीय विधायक कौशल किशोर सहित रेलवे के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। फिर सांसद इसी ट्रेन पर सवार होकर दानापुर तक जाएंगे। स्टेशन प्रबंधक सीबी सिंह ने बताया कि इस ट्रेन को राजगीर रेलवे स्टेशन पर फूल-मालाओं से सजाया जा रहा है। इसके लिए कोलकाता से ताजा फूल मंगवाए गए हैं। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन सिर्फ शुक्रवार को राजगीर रेलवे स्टेशन से खुलेगी। सुबह 6:05 बजे राजगीर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:05 मिनट पर यह हरिद्वार पहुंचेगी। और, उसी दिन सुबह 7:20 बजे हर...