बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- राजगीर स्टेशन पर यात्रियों के लिए नहीं खुलता शौचालय का दरवाजा 5 महीने से बंद है पे एण्ड यूज शौचालय, महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत 2 व 3 नंबर प्लेटफॉर्म पर कोई सुविधा नहीं फोटो शौचालय बंद: राजगीर स्टेशन के पे एण्ड यूज शौचालय के ग्रिल गेट पर पांच महीने से लटका है ताला। राजगीर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बनाए गए शौचालय सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास बना पे एण्ड यूज शौचालय पिछले पांच महीने से बंद पड़ा है। मुख्य द्वार पर ताला लटक रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाहर खेतों की ओर जाते हैं यात्री: शौचालय बंद होने के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म छोड़कर खेतों की ओर जाना पड़ता है। खासकर महिला यात्रियों को बेहद असुविधा का...