बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- राजगीर में 40 करोड़ से बन रही सिक लाइन, जून-जुलाई तक होगी शुरू अब राजगीर में ही होगी रेल कोच की मेंटेनेंस, बढ़ेंगी रेलगाड़ियों की संख्या राजगीर से हरिद्वार और उधमपुर के लिए 2 विशेष रेलगाड़ियां इसी माह से चलने की उम्मीद फोटो : राजगीर रेल : राजगीर स्टेशन के पास निर्माणाधीन नई सिक लाइन। राजगीर, निज संवाददाता। स्थानीय रेल डिपो में अनफिट किये जाने वाले रेलवे कोच का मेंटेनेंस अब राजगीर में हीं हो सकेगी। इसके लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास ही 40 करोड़ रुपए से सिक लाइन का निर्माण युद्ध गति से किया जा रहा है। इसमें सिविल वर्क के कार्यों पर 22 करोड़, तो मैकेनिकल वर्क के कार्यों के लिए 18 करोड़ खर्च किये जाने हैं। सिक लाइन की लंबाई 70 मीटर और चौड़ाई 20 मीटर है। सिविल वर्क के कार्यों को पूरा कराने की जिम्मेवारी श्री कंस्ट्रक्...