बिहारशरीफ, सितम्बर 13 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राजगीर खेल परिसर में सोमवार को पैरा ओलंपिक चैंपियनशिप 2025 प्रतियोगिता होगी। दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों में भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करने और उनके खेल कौशल को निखारने के लिए समाज कल्याण विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन इसका आयोजन कर रहा है। इस प्रतियोगिता में दो खेलों पैरा एथलेटिक्स (ट्रैक एवं फील्ड) और पैरा बैडमिंटन में विभिन्न श्रेणियों के तहत 18 साल तक के दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नालंदा व नवादा के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी पैरा स्पॉर्ट्स पोर्टल पर ली जा सकती है। प्रतियोगिता की मुख्य बातें : पैरा बैडमिंटन सिंगल्स (पुरुष एवं महिला), पैरा एथलेटिक्स (ट्रैक एवं फील्ड) 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.