बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- राजगीर में रात्रिकालीन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, 499 लाख स्वीकृत आधुनिक तकनीक के माध्यम से आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने की होगी पहल 2 साल में काम पूरा करने का लक्ष्य, 64.80 लाख रुपये जारी भगवान बुद्ध और राजा बिंबिसार से जुड़ा है वेणुवन फोटो : वेणुवन01,02 : राजगीर के वेणुवन में बनने वाली संरचना। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। बिहार आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों का राजगीर में अधिक अवधि तक ठहराव के लिए एक के बाद एक नई संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजगीर में रात्रिकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की वृहत योजना बनायी गयी है। इसके लिए सरकार ने चार करोड़ 99 लाख 67 हजार रुपये स्वीकृत किये हैं। इसके तहत वेणुवन का चुनाव किया गया है, जहां ऐसी संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा, जो रातों में सैलानियों को आकर्षित करेंग...