बिहारशरीफ, मार्च 20 -- राजगीर में बढ़ा मच्छरों का आतंक, दिन के उजाले में भी लोग परेशान डेंगू के संभावित खतरे से सहमे हुए हैं लोग दिन के उजाले में भी मच्छरों के डंक से लोग परेशान सप्ताह में तीन दिन फॉगिंग और रोज डीडीटी छिड़काव की मांग राजगीर, निज संवाददाता। शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। दिन के उजाले में भी मच्छर डंक मार रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। मच्छरदानी और पंखों के बिना रहना मुश्किल हो गया है। घर से लेकर पार्क और स्टेशनों तक हर जगह मच्छरों का साया है। नगर परिषद फॉगिंग और डीडीटी छिड़काव नहीं कर रही। लोगों का कहना है कि महीने में एक-दो बार फॉगिंग कर खानापूर्ति की जाती है। सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद मच्छरों से बचाव के लिए कुछ नहीं हो रहा। मच्छरों की बढ़ती संख्या से डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। एक साल पहले ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.