बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- राजगीर में पुरुष हॉकी एशिया कप का आयोजन रहा अद्भुत फाइनल मैच देखने के लिए उमड़ी दर्शकों की भीड़ फोटो : हॉकी स्टेडियम 01 : हॉकी टूर्नामेंट देखने जाने के पहले जांच के लिए कतार में खड़े दर्शक। राजगीर, निज संवाददाता। ऐतिहासिक और पर्यटक नगरी राजगीर ने पहली बार पुरुष हॉकी एशिया कप की मेजबानी कर इतिहास रच दिया। इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट ने न केवल खेल जगत को रोमांचित किया, बल्कि राजगीर की धरती को भी गौरवान्वित किया है। इस टूर्नामेंट के शुभारंभ से लेकर अंत तक आयोजित सभी मैचों में स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। भीषण व उमस भरी गर्मी और तेज धूप पर दर्शकों का उत्साह भारी पड़ा। उनका जुनून यहां देखने लायक रहा। हर मैच में खिलाड़ियों के प्रवेश करते ही तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठती थी। जो खिलाड़ियों के लिए संजीवनी का काम करता था। उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.