बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- राजगीर में दो दिवसीय जैन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत मंगल ध्वजारोहण के बाद महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा आचार्य विराग सागर के चरण चिह्न का हुआ शिलान्यास शाम को तीर्थंकर के गर्भ कल्याणक की रस्में पूरी की गईं फोटो: जैन पूजा: राजगीर में पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान कलश यात्रा में शामिल जैन श्रद्धालु। राजगीर, निज संवाददाता। शहर में मंगलवार को दो दिवसीय लघु पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हुआ। मुनि विशल्य सागर की मौजूदगी में कार्यक्रम का आगाज ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। इसमें पीला वस्त्र पहने महिलाएं सिर पर कलश लेकर कतार में चल रही थीं, जबकि पुरुष हाथों में धर्मध्वज लिए हुए थे। समारोह के दौरान आचार्य विराग सागर के अष्टधातु से बने चरण चिह्न स्थापित करने...