बिहारशरीफ, मार्च 28 -- राजगीर, निज संवाददाता। अखिल भारतीय काव्य मंच छंदःशाला के तत्वावधान में दो दिवसीय कवि सम्मेलन होगा। व्यवस्थापक विजय गुंजन ने बताया कि इसमें देशभर के 40 चुनिंदा कवि एवं कवित्रियां भाग लेंगी। सम्मेलन का उद्घाटन बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में दार्शनिक कवि राशदादा राश शामिल होंगे। जबकि अध्यक्षता डॉ. उपेंद्र नाथ पांडेय एवं कुमार कांत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पुस्तक लोकार्पण और अलंकरण समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें अंशुमान झा , विभा रानी श्रीवास्तव, डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. राम सिंहासन सिंह, उमेश सिंह, संत रामचन्द्र आदि मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.