बिहारशरीफ, मई 3 -- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 : राजगीर में खेलों का महाकुंभ आज से, स्वागत को तैयार हैं नगरवासी राजगीर खेल परिसर में पांच खेलों का होगा आयोजन रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता की होगी शुरुआत 4 से 8 मई तक बालक-बालिका की 16 टीमों में होगी भिड़ंत हॉकी, तलवारबाजी, भारोत्तोलन व टेबल टेनिस के मुकाबले भी राजगीर में फोटो: खेल-राजगीर का खेल परिसर। राजगीर, निज संवाददाता। बिहार के 5 शहरों में रविवार से खेलों का महाकुंभ शुरू होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की रंगारंग शुरुआत की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 28 खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी 28 राज्यों व 8 केन्द्रशासित प्रदेशों के युवा खिलाड़ी भाग लेंगे। कुछ खेलों का आयोजन नई दिल्ली में भी किया जाएगा। राजगीर में 4 से 15 मई तक कुल 5 खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें कबड्डी, हॉकी, तलवारबाजी, ...