बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- राजगीर महोत्सव में लगेंगे 124 काउंटर, लिट्टी चोखा से लेकर मिलेगा कोलकाता का रसगुल्ला तक 30 काउंटरों पर विभागों की लगेगी प्रदर्शनी, योजनाओं की मिलेगी जानकारी खेती बारी सीखने से लेकर आयुष्मान कार्ड बनाने की भी व्यवस्था पसमीना शॉल, कालिन से लेकर आभूषणों तक की लोग कर सकेंगे खरीदारी रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोग लेंगे आनंद फोटो : राजगीर मेला काउंटर : राजगीर ब्रह्मकुंड का विहंगम दृश्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राजगीर महोत्सव के लिए पूरा शहर सजधजकर तैयार है। गुरुवार को अपराह्न तीन बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करेंगे। महोत्सव में ग्रामश्री मेला से लेकर बाजार तक सजाया जाएगा। साथ ही जिला के विभिन्न विभाग भी यहां काउंटर लगाकर न सिर्फ योजनाओं की जानकारी देंगे, बल्कि यहां लोगों का काम भी किया जाएगा। इसके लि...