बिहारशरीफ, सितम्बर 14 -- सत्ता संग्राम राजगीर बिहार का बन रहा प्रमुख पर्यटन स्थल : कौशल किशोर सूबे का हो रहा चहुंमुखी विकास राजगीर में विधायक ने 2.30 करोड़ की 3 योजनाओं का किया शिलान्यास फोटो: राजगीर एमएलए : राजगीर में रविवार को कार्यक्रम में शामिल विधायक कौशल किशोर व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। राजगीर बिहार का प्रमुख पर्यटन स्थल बन रहा है। सूबे का चहुंमुखी विकास हो रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रौशनी पहुंच रही है। ये बातें राजगीर में रविवार को विधायक कौशल किशार ने 2.30 करोड़ की तीन योजनाओं के शिलान्यास के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि तुलसी गली में 60 लाख, गांधी टोला में 80 लाख और सबलपुर में 90 लाख से पीसीसी ढलाई व अन्य काम कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विकास का डंका बज रहा है और हर तरफ पुरुषों के साथ-साथ महिला...