बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- राजगीर नेचर सफारी में हर दिन कटेंगे दो हजार टिकट, चलेंगी ट्वॉय ट्रेन और 20 नई बसें अपर मुख्य सचिव ने राजगीर के पर्यटन स्थलों की समीक्षा कर जारी किया मास्टर प्लान जू और नेचर सफारियों में 10 जगह लगेंगे सेल्फ कियोस्क, एक साथ 50-60 टिकटों की हो सकेगी बल्क बुकिंग 10 किमी की दूरी तय करेगी नई ट्वॉय ट्रेन, ग्लास ब्रिज के पास दिव्यांगों के लिए लगेंगे लिफ्ट व रैम्प और बनेगा गेमिंग जोन शाम ढलने के बाद भी गुलजार रहेगा वेणु वन, रात 9 बजे तक होंगे लाइट एंड साउंड शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम फोटो: आनंद राजगीर 01 : राजगीर में रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर। राजगीर, निज संवाददाता। पर्यटकों की भारी भीड़ और बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने राजगीर की जू और ...