बिहारशरीफ, मार्च 9 -- राजगीर डिग्री कॉलेज : छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां राजगीर, निज संवाददाता। डिग्री कॉलेज, राजगीर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कला व संस्कृति प्रभाग और सेहत केंद्र की ओर से विभिन्न कार्यक्रम कराये गये। इसमें स्त्री परिचर्चा, कविता वाचन, पोस्टर मेकिंग, जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान आदि हुए। छात्र-छात्राओं ने महिला अधिकार और सशक्तीकरण पर अपने विचार साझा किए। कला व संस्कृति प्रभाग के निर्देशन में छात्राओं ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। राज्य युवा उत्सव के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही कला व संस्कृति प्रभाग की समन्वयक डॉ शारदा कुमारी को महिला दिवस के अवसर पर प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.