बिहारशरीफ, जून 28 -- पटना के विक्रम स्थित नवोदय विद्यालय की संभाली कमान राजगीर, निज संवाददाता। पीएमश्री राजगीर जवाहर नवोदय विद्यालय के पीजीटी के शिक्षक डॉ. मुख्तार सिंह को पटना के विक्रम स्थित नवोदय विद्यालय का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। उन्होंने अपना योगदान दे दिया है। उनकी नियुक्ति से राजगीर के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। उन्होंने वर्ष 2010 में राजगीर में अपना योगदान दिया था। वरीय शिक्षक के रूप में कई दायित्वों को जिम्मेवारी के साथ निभाया। उनकी पत्नी आरती कुमारी आयुध निर्माणी स्थित केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षिका है। विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि निश्चय ही उनके अनुभव का फायदा विक्रम नवोदय विद्यालय को मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.