बिहारशरीफ, मई 11 -- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 : राजगीर खेल परिसर में हॉकी के मुकाबले जारी शनिवार को बालक-बालिका वर्ग में खेले गये 8 मुकाबले हरियाणा, ओडिशा, झारखंड का विजय अभियान जारी, बिहार की हार राजगीर, निज संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजगीर खेल परिसर में हॉकी के मुकाबले जारी है। शनिवार को बालक-बालिका वर्ग में कुल 8 मुकाबले खेले गये। मुकाबले मुख्य एस्ट्रो टर्फ मैदान और प्रैक्टिस हॉकी मैदान पर चल रहे हैं। टीमों के बीच रोमांचकारी मुकाबले खेले जा रहे हैं। हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा जैसी टीमों का विजय अभियान जारी है। वहीं, बिहार को हार का मुंह देखना पड़ा। बालिका वर्ग में पहला मुकाबला मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया। मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल को 5-0 से करारी शिकस्त दी। इसके बाद पड़ो...