बिहारशरीफ, नवम्बर 6 -- मशीन खराब होने के बावजूद समय से शुरू हुआ मतदान राजगीर, निज संवाददाता। प्रखंड के 381 बूथों पर सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। यहां कि तीन मतदान केन्द्र मौलानाडीह, अमीरगंज और बनौली गांव के बूथ पर ईवीएम खराब हो गयी। इसके बाद भी समय पर मतदान शुरू करा दिया गया। बनौली गांव के बूथ पर डबल पर्ची निकलने की शिकायत मिलने पर तुरंत बीडीओ को सूचना दी गयी। इसके बाद मशीन को बनाया गया। इसी तरह, मौलानाडीह व अमीरगंज गांव के मतदान केन्द्र में भी ईवीएम खराब हो गयी। इसकी भी मरम्मत करायी गयी। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी एजाज आलम ने बताया कि प्रखंड में मतदान शांतिपूर्ण हुआ। राजगीर विधानसभा क्षेत्र में 60 प्रतिशत मतदान हुआ है। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कहीं से किसी घटना की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.