बिहारशरीफ, दिसम्बर 1 -- राजगीर, निज संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय के गोदाम से रविवार की रात चोरों ने खिड़की तोड़कर 44 किलो चना का बीज चुरा लिया। गोदाम से तीसरी बार बीज की चोरी हुई है। चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। इसमें दिख रहा है कि चोर छत के सहारे गोदाम तक पहुंचे और खिड़की तोड़कर अंदर घुस गये। अंदर बोरी खोलकर चना का बीज चुरा लिया। बीएओ महेन्द्र कुमार ने बताया कि इस महीने में चोरी की तीसरी वारदात है। इससे पहले 18 नवंबर को 200 किलो गेहूं और 29 नवंबर को 44 किलो चना व गेहूं के बीज चोरी हुए थे। गोदाम और प्रखंड कार्यालय के प्रवेश द्वार पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस को सौंप दिये गये हैं। थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की शुरू कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...