बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- नगर परिषद में प्रस्ताव हो चुका है पारित, मांगी गयी है रिपोर्ट विभिन्न दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता व संगठन कर रहें समर्थन फोटो : राजगृह-राजगृह अतिथि गृह। राजगीर, निज प्रतिनिधि। पर्यटक नगरी राजगीर का नाम बदलकर प्राचीन नाम 'राजगृह' करने की मांग तेज हो गयी है। नगर परिषद की सामान्य बोर्ड ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया था। एसडीओ भी इसकी आधिकारिक अनुशंसा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय ने मुख्य सचिव और डीएम से रिपोर्ट मांगी है। विभिन्न दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व संगठन इस मांग का समर्थन कर रहे हैं। यह मांग काफी पुराना है। प्राचीन ग्रंथों जैसे महाभारत, बौद्ध त्रिपिटक और जैन आगमों में इस नगरी का उल्लेख राजगृह के रूप में हुआ है। इसी धरती पर मगध सम्राट जरासंध, बिम्बिसार व अजातशत्रु ने राज किया था। इस पावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.