बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- राजगीर का जर्जर निषाद आश्रम बनेगा भव्य: त्रिलोक समाज के लोगों को मिलेगी ठहरने और विवाह की सुविधा फोटो: त्रिलोक निषाद: राजगीर के निषाद आश्रम का निरीक्षण करने के बाद निषाद संघ की एक टीम। राजगीर, निज प्रतिनिधि। शहर के जर्जर हो चुके निषाद आश्रम का जल्द ही पुनर्निर्माण कर इसे एक भव्य भवन का रूप दिया जाएगा। इसके बन जाने से राजगीर आने वाले निषाद समाज के लोगों को ठहरने के साथ-साथ शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक सुविधायुक्त स्थान मिल सकेगा। बिहार निषाद संघ की एक टीम ने आश्रम का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी। अध्यक्ष त्रिलोक सिंह निषाद ने बताया कि यह आश्रम हमारे बुजुर्गों की एक महत्वपूर्ण धरोहर है, जो आज बेहद खराब हालत में है। राजगीर एक अंतरराष्ट्रीय धार्मिक और पर्यटन स्थल है। यहाँ समाज के लोगों के लिए एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.