बिहारशरीफ, नवम्बर 26 -- दो शवों को कई दिनों तक रखा जा सकता है सुरक्षित फोटो : राजगीर शव-राजगीर अस्पताल में शवों को सुरक्षित रखने के लिये लाया गया फ्रीजर। राजगीर, निज संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल में पहली बार शवों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर की व्यवस्था की गयी है। इसमें दो शवों को कई दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। उपाधीक्षक डॉ. गौरव ने बताया कि यहां शवों को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसी स्थिति में अज्ञात शवों को सदर अस्पताल भेजना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी के साथ प्रशासनिक काम में देरी होती थी। नई सुविधा से अनुमंडलीय अस्पताल में दो शवों को एक साथ रखा जा सकता है। आधुनिक तकनीक से लैस इस फ्रीजर में तापमान को नियंत्रित रखकर शवों को कुछ घंटों या कुछ दिनों तक रखा जा सकता है। यह प्रशासन, पुलिस विभाग व अस्पताल प्रबंधन के लिए ...