बिहारशरीफ, जुलाई 5 -- राजगीर, निज संवाददाता। लंबे अंतराल के बाद अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में रोगी कल्याण समिति का गठन किया गया है। नवगठित समिति में विभिन्न वर्गों के छह सदस्यों को शामिल किया गया है। जिनमें उमेश भगत, अरुण कुमार उर्फ बिगुल सिंह, सावो देवी, उपेन्द्र राजवंशी, राजगीर प्रसाद व मालती देवी हैं। जदयू नेता उमेश भगत ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए समिति सक्रिय भूमिका निभाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...