धनबाद, मार्च 23 -- राजगंज, प्रतिनिधि। श्री श्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर के तत्वावधान में नौ दिवसीय श्रीमदभागवत महापुराण का आयोजन राजगंज थानाकुल्ही में किया गया। सुरेन्द्र हरीदास जी के मुखारबिंद से प्रवचन कार्यक्रम होगा। कथा नववर्ष चैत्र महीना के पावन बेला पर आयोजन किया जा रहा है। मौके पर शनिवार को श्री तुलसी भागवत कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर होते नाथू तालाब तक गयी, जहां से कलशो में जल भर वापस कथा पंडाल तक श्रद्धालु पहुंचे। तुलसी भागवत यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर कलश यात्रा में शामिल हुई थी। भागवत तुलसी यात्रा ढ़ोल नगाड़ों, बैंड बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा से पूरा राजगंज बाजार, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, देवी मंदिर, शिव मंदिर एवं आस-पास के लोग भक्ति के सागर में डूब गए। यात्रा में राधे-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.