धनबाद, नवम्बर 17 -- राजगंज, प्रतिनिधि। बरवाअड्डा से तोपचांची की ओर जा रहा एक एसयूवी वाहन रविवार की सुबह राजगंज स्थित दलुडीह ओवरब्रिज पर अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन डिवाइडर को पार करते हुए दूसरे लेन में पहुंच गया, जहां तोपचांची की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन से इसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही एसयूवी पलट गया और क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में वाहन चला रहा युवक यश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार यश धनबाद का ही रहने वाला है और वाहन भी वहीं से लेकर चला था। सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या जेएच 10 सीएम 0121 को सड़क से हटवाया और जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...