धनबाद, जुलाई 4 -- धनबाद राजगंज डिग्री कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी बनी रहेंगी। बीबीएमकेयू ने गुरुवार को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद की प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी को राजगंज कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। डॉ शर्मिला ने पिछले दिनों अतिरिक्त प्रभार से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन विश्वविद्यालय ने उसे अस्वीकार कर दिया है। विश्वविद्यालय ने उन्हें अगले आदेश तक राजगंज डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के रूप में काम करने का आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.