पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जुड़ी धनराशि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पत्नी के खाते में ट्रांजेक्शन किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। यह धनराशि शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन मद की होने की बात प्रकाश में आई है। अब 36, 41, 885 रुपये की धनराशि राजकोष में जमा कर दी गई है। साथ ही कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है। जनता टेक्निकल इन्टर कॉलेज (सहायता प्राप्त) बीसलपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर इलहाम शम्सी कार्यरत हैं। वह डीआईओएस कार्यालय में पिछले कई वर्ष से महत्वपूर्ण पटल के काम कर रहे हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पत्नी अर्शी खातून के खाते में कई एनईएफटी के माध्यम से एक करोड़ से अधिक धनराशि ट्रांसफर किए जाने का मामला बॉब के अधिकारियों ने पकड़ा था। इसकी गोपनीय जांच 17 दिसंब...