बदायूं, अप्रैल 1 -- बिसौली। सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में प्रधानाचार्य डॉ. नरेशचंद्र के सेवानिवृत्त होने पर कालेज के वरिष्ठ शिक्षक राजकुमार शर्मा ने विद्यालय में प्रधानाचार्य पद का दायित्व संभाल लिया है। राजकुमार शर्मा ने राजनीति शास्त्र में रूहेलखंड विश्व विश्वविद्यालय से बीएड स्नातकोत्तर व आगरा विश्वविद्यालय एलएलवी की डिग्री प्राप्त की हैं। कालेज के प्रबन्धक अमित पाठक, निवृतमान प्रधानाचार्य डॉ नरेश चंद्र ,शिक्षकों व कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य बनने पर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.