गुड़गांव, जुलाई 17 -- गुरुग्राम। राजकीय स्कूलों में अब प्रार्थना सभा में गीता के श्लोक पढ़े जाएंगे। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो.(डॉ०) पवन कुमार ने प्रदेश के सभी विद्यालय मुखियाओं को इस बारे में पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि गीता का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। सभी स्कूल मुखियाओं से आग्रह किया गया है कि वे प्रतिदिन प्रार्थना सभा में गीता पाठ करवाएं, ताकि छात्र-छात्राओं में आध्यात्मिक गुणों का विकास हो। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गीता के श्लोक अति-आवश्यक हैं। इसका शुभांरभ हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड परिसर स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल से हुआ। इसमें सभी छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना सभा में गीता के श्लोक पढ़े। इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने ऑनलाइन मा...