देवरिया, मार्च 22 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, लोकतंत्र रक्षक सेनानी, जिले में जनसंघ के अंतिम चिराग रामधार गुप्त का अंतिम संस्कार शुक्रवार को कटइलवा मुक्ति धाम पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ। उनके बड़े पुत्र विवेक गुप्त ने मुखाग्नि दी। तहसीलदार अरुण कुमार और प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह के साथ पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पटेल नगर स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली। तिरंगे में लिपटा शव फूलों से सुसज्जित वाहन में रखकर अंतिम यात्रा निकली। अंतिम दर्शन को लोग सड़क पर उतर आए। सरयू तट पर विधायक दीपक मिश्र शाका, पुष्पांजलि दी। इस दौरान नरेंद्र मिश्र पप्पू, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष अजीत जायसवाल, वीरेंद्र गुप्त, श्यामसुंदर जायसवाल, नीरज शाही, राजेश कुमार मिश्र, अमरेंद्र गुप्त, जितेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.