आरा, जनवरी 23 -- आरा। निज प्रतिनिधि शहर समेत जिले भर में शुक्रवार को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्य कार्यक्रम नेताजी सुभाषचंद्र बोस चौक स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष आयोजित हुआ। जिला प्रशासन व नवोदय संघ की ओर से नेताजी की जयंती राजकीय समारोह के रूप में देश प्रेम दिवस के रूप में मनायी गयी। अध्यक्षता डॉ सतीश कुमार सिन्हा ने की। संचालन संस्था के डी राजन ने किया। प्रतिमा पर बतौर मुख्य अतिथि डीएम तनय सुल्तानिया, एसपी मिस्टर राज, एसडीओ शिप्रा, अनुप्रिया, विजय कुमार चौधरी, मनोरंजन कुमार पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार व अन्य ने माल्यार्पण किया। मौके पर डीएम ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि जिनकी जयंती मनाई जा रही है, वे शिखर के महान पुरुष थे। मौके पर डॉ कन्हैया बहादुर सिन्हा, मणि श्री...