देहरादून, सितम्बर 18 -- राजकीय शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी, मंडल और सभी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की आंदोलन को लेकर आज बैठक होगी। पहले यह बैठक गुरुवार को होनी थी, लेकिन इस टाल दिया गया। शिक्षक संघ ने कहा कि अभी शिक्षक स्कूलों में सिर्फ पढ़ाने का काम करेंगे, बाकी कार्यों से खुद को दूर रखेंगे। बुधवार को देहरादून में जुटे प्रदेश भर के माध्यमिक शिक्षकों ने सचिवालय कूच किया था। शाम को संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से वार्ता हुई थी। वार्ता के बाद शिक्षक संघ ने कूच को स्थगित करने का ऐलान किया। साथ ही गुरुवार को आंदोलन की अगली रणनीति पर बैठक करने का निर्णय लिया था। प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि कई पदाधिकारी देहरादून से लौटने के बाद पूरी रात सफर करते हुए अपने कार्यस्थल पर पहुंचे हैं। इसलिए गुरुवार को प्रस्तावित बैठक स्थग...