रुद्रपुर, मई 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को अटल उत्कृष्ट एएन झा राजकीय इंटर कॉलेज में हुई। बैठक का शुभारंभ प्रांतीय उपाध्यक्ष डीआर वाराकोटी, प्रधानाचार्य दयाशंकर पांडेय एवं जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। बैठक में जिले के सभी सात ब्लॉकों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्षों ने भाग लिया। यहां राजकीय विद्यालयों में घटती छात्र संख्या, उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम और शिक्षा की गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके बाद जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.