रामपुर, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयंसेवको व स्वयंसेविकाओं द्वारा वृक्षारोपण व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ प्राचार्य द्वारा पौधारोपण कर किया गया। प्राचार्य डॉक्टर जाग्रति मदान ढींगरा ने कहा कि धरती के बढ़ते हुए तापमान व प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ों के लगाने व उनका पालन पोषण करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें डूंगरपुर व खुसरो बाग के लोगों को पेड़ पौधों का महत्व समझाया गया। एक पेड़ लगाओ- पेड़ बचाओ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें छात्र - छात्राओं व आम लोगों से संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए। साथ ही संकल्प दिलाया गया कि हम पेड़ लगाकर उसकी देखभाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.