हाथरस, सितम्बर 19 -- हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज में भाजपा शिविर के समापन समारोह एवं पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर कार्यक्रम को मुख्य अतिथि सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा जी द्वारा केक काटकर संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में इनके अलावा निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौरव आर्य जी, मंडल प्रभारी महेंद्र सिंह आचार्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता वर्मा, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने संचालन कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय ,दिनेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को मंचासीन अतिथियों के अलावा संजय सक्सैना, मोर मुकुट गुप्ता, रितु गौतम एडवोकेट आ...