लखनऊ, मई 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक-प्रवक्ता (पुरुष-महिला) का वार्षिक स्थानान्तरण नीति के अन्तर्गत ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया 30 मई से प्रारंभ होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने बताया कि कार्यरत सहायक अध्यापक/प्रवक्ता (पुरुष-महिला) को मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से स्थानान्तरण के लिए 4 जून तक आवेदन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों का आवेदन पत्र ऑनलाइन ही सबमिट होगा, किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इच्छुक शिक्षकों को ऑनलाइन स्थानान्तरण प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात स्थानान्तरण आदेश मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से निर्गत किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.