फरीदाबाद, मार्च 28 -- नूंह। राजकीय महिला महाविद्यालय पुन्हाना में शुक्रवार को जिला रैड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आपदा प्रबंधन जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। उपायुक्त एवं जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में हुए इस सेमिनार में 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने सड़क दुर्घटनाओं, आगजनी, भूकंप, केमिकल रिसाव जैसी आपदाओं से निपटने के तरीकों की जानकारी दी। प्रतिभागियों को सीपीआर और फर्स्ट एड का अभ्यास भी कराया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य राहुल गर्ग ने कहा कि जागरूकता से आपदा के नुकसान को कम किया जा सकता है। अंत में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.