हाथरस, जनवरी 9 -- सादाबाद। राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से एनएसएस एवं रोवर्स-रेंजर्स के स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मृदुला गौतम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में एनएसएस एवं रोवर्स-रेंजर्स के स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं और सुरक्षित यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा प्रभारी द्वारा राहवीर योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा मित्र एवं राहवीर बनने के लिए प्रेरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.