रुद्रपुर, जनवरी 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला सभागार में गणतंत्र दिवस तथा 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) स्थापना दिवस मनाये जाने की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने बताया कि 25 व 26 जनवरी को सायं 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक सभी राजकीय भवनों को कम वोल्टेज बल्बों व एलईडी लाइटों से रोशन किया जाएगा। 26 जनवरी को सुबह 9:30 बजे सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा, जहां पूर्वान्ह 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। एडीएम ने एसडीएम को तहसील स्तर पर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाने एवं विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी को क्रॉस कंट्री रेस आयोजित कराने तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.