इटावा औरैया, जनवरी 24 -- इटावा, संवाददाता। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित राजकीय बाल सुधार गृह से शुक्रवार शाम अलग-अलग मामलों में निरुद्ध दो किशोरों के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल तलाश अभियान शुरू कर दिया। दोनों किशोर कानपुर नगर के निवासी हैं और अलग-अलग मामलों में बाल सुधार गृह में निरुद्ध थे। शुक्रवार शाम दोनों ने सुधार गृह में शौचालय की खिड़की के एंगल तोड़कर भागने की साजिश रची और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद करीब सात बजे कर्मचारियों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक किशोर किशोरी को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.