गाजीपुर, दिसम्बर 13 -- जमानियां। स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने नृत्य, संगीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास देखने को मिला। समारोह में मुख्य अतिथि यूनियन बैंक शाखा जमानियां की कृति श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं की शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उपलब्धियों को पहचान देने का सशक्त माध्यम हैं। इससे छात्राओं में सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानाचार्या सरिता जयसवाल ने कहा कि वार्षिक समारोह छात्राओं को अपनी प्रतिभा अभिव्यक्त करने, कौशल विकसित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करत...