अररिया, मार्च 22 -- अररिया, वरीय संवाददाता राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अररिया के छात्रों ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज के कई छात्रों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी नटजन कारपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम है। कॉलेज के प्राचार्य अभिजीत कुमार ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे छात्रों की यह सफलता संस्थान की गुणवत्ता और अनुशासन का प्रमाण है। उनका चयन यह दर्शाता है कि हम उन्हें तकनीकी और व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सही दिशा में कार्य कर रहे हैं। हम भविष्य में भी अपने विद्यार्थियों को और अधिक अवसर दिलाने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे। कॉलेज की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (टीपीओ) प्राची राय ने कहा कि हमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.