चम्पावत, जनवरी 25 -- 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज छमनिया चौड़ स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश ने उपस्थित छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के माध्यम से सभी ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का ईमानदारी से प्रयोग करने, बिना किसी प्रलोभन या दबाव के स्वतंत्र रूप से मतदान करने तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं नए मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोविंद बल्लभ थुवाल, कमलेश कुमार, विवेक मौर्या, मदन, संदीप मेहता, रुकवेंद्र कुमार,...