हाजीपुर, अक्टूबर 5 -- पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. प्रखंड के अफजलपुर फतेहपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज वैशाली में विभाग ने 13 शैक्षणिक पद बढ़ाएं हैं। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय पॉलिटेक्निक, वैशाली में शैक्षणिक क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा नए शैक्षणिक पदों का सृजन किया गया है। अब तक संस्थान में कुल 33 शैक्षणिक पद स्वीकृत थे, जिनकी संख्या में 13 की वृद्धि की गई है। इन नए पदों में 2 विभागाध्यक्ष (एक लेदर टेक्नॉलोजी एवं एक सिविल इंजीनियरिंग - कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी) तथा 11 व्याख्याताओं के पद शामिल हैं। वर्तमान में संस्थान में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से अनुमोदित पाठ्यक्रम सिविल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग (कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी), कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्...