हाजीपुर, दिसम्बर 24 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र प्रखंड के अफजलपुर ग्राम स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक वैशाली में मंगलवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल उद्योग कृष्णा मारुति प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागों विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 53 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में तकनीकी साक्षात्कार एवं एचआर इंटरव्यू शामिल थे,जिन्हें कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की विभिन्न इकाइयों में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह संपूर्ण प्लेसमेंट कार्यक्रम संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी जितेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभावी समन्वय में आयोजित किया गया। क...