भागलपुर, जनवरी 15 -- भागलपुर । बरारी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में चार दिवसीय डिविजनल लेवल स्पोर्ट्स कंपटीशन की शुरुआत होगी। संस्थान के प्राचार्य डॉ. कमल किशोर पाठक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कमिश्नर अवनीश कुमार करेंगे। प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक बरारी, राजकीय पॉलिटेक्निक टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी नाथनगर समेत राजकीय पॉलिटेक्निक बांका की टीमें भाग लेंगी। टीमों के बीच कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, पेटिंग, निबंध समेत विभिन्न प्रतियोगिता होगी। 15 जनवरी से शुरू होने वाली प्रतियोगिता का समापन 18 जनवरी को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.