कोडरमा, सितम्बर 16 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 164वीं जयंती के अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में इंजीनियर्स डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अयोध्या कुमार, वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. मनोज कुमार, व्याख्याता सह एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, व्याख्याता मनोरंजन कुमार और आर.डी. शाहा द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन और सर एम. विश्वेश्वरैया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। प्राचार्य डॉ. अयोध्या कुमार ने कहा कि "भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया भारतीय इंजीनियरिंग जगत के आदर्श हैं। उनकी सोच और देशभक्ति युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। इंजीनियर्स डे हमें राष्ट्र निर्माण में तकनीक और नवाचार के माध्यम से योगदान देने का संकल्प दिलाता है।" वरिष्ठ गणित व्याख्याता डॉ. मनोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.